

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। भारतीय सनातन संस्कृति एवं हिंदू धर्म में फाल्गुन शुक्ल माह की होली पूर्णिमा के जन्म का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है तथा चंद्र ग्रहण और दुर्लभ योग का संयोग में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जन्म किसी महान आत्मा का अवतरण होना विशेष रूप से गुरु के संदर्भ में ज्ञान की पूर्णता को दर्शाता है। ऐसे ही माॅ कस्तूरी देवी के कोख से श्री बाबा जी का इस धरती पर ब्राह्मण परिवार में गरीबों एवम दिन-दुखियों की निस्वार्थ सेवारत हेतु अवतरण हुआ। गुरु के मार्गदर्शन में अपनी आत्मा को प्रज्वलित रखना और बुराइयों को जलाकर एक नया और पवित्र जीवन शुरू करने का पर्व है। प्रातः स्मरणीय, वंदनीय, यज्ञाचार्य, तपोनिष्ठ श्री श्री 1008 श्री गुरू गजानन जी महाराज श्री अंबिका आश्रम श्री बालीपुरधाम में बाबा जी का 106 वाॅ अवतरण दिवस वैदिक पाठ, विभिन्न अंचलो के ग्रामीण भक्तो द्वारा 70 रामायण के पाठ का परायण किया गया और माॅ गायत्री देवी मंत्र जाप के माध्यम से अवतरण दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
24 फरवरी से 2 मार्च तक सवा लाख पाठ हनुमान चालीसा, सवा लाख पाठ श्री दुर्गा चालीसा के किए गए। इस अवसर पर केशव जी भक्त द्वारा 10 घंटे में रामायण पाठ किया गया जो बाबा साहब के आशीर्वाद से उनकी यह बडी उपलब्धि है।
इस अवसर पर शोभा यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर होते हुए ग्राम के मुख्य मार्ग से निकली गई। जिसका समापन आश्रम में हुआ। जहां पर रामायण जी की आरती की गई। विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। हजारो भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
कहते है बाबाजी के पावन धाम पर जो कोई मत्था टेक कर विनती करता है उसका बेड़ा पार हो जाता है। रोते रोते व्यक्ति आश्रम में आता है और हंसते-हंसते वापस अपने घर जाता है।बालीपुर धाम में बच्चों के खिलौने की दुकाने, झूले एवम अन्य सामग्रीयो का मेला भी लगा। पुलिस प्रशासन, नगर पालिका मनावर का सराहनीय सहयोग रहा। गायक कलाकार गोकुल शर्मा एवं शशांक तिवारी कुंदनपुर द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुत दी गई।