A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024चित्तोरगढ़राजस्थान

निर्वाचन विभाग की चूक या फिर लापरवाही

चुनाव में लगे निजी वाहनों के चालक नहीं कर पाए मतदान

निर्वाचन विभाग की चूक या फिर लापरवाही

चुनाव में लगे निजी वाहनों के चालक नहीं कर पाए मतदान

रिपोर्टर-मोहन लाल

निम्बाहैडा़। निर्वाचन विभाग द्वारा एक और लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए कहीं नवाचार कर मतदाताओं को जागरूक किया।
लेकिन इसी के उलट निर्वाचन विभाग की चूक है या लापरवाही जिसके कारण चुनाव में लगे निजी वाहनों के चालक अपना मतदान नहीं कर पाए।
प्राप्त जानकारी अनुसार निम्बाहैडा़ क्षेत्र के कई निजी वाहनों को मय निजी वाहन चालक के निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव व्यवस्था हेतु अधिग्रहित किया गया था।
इनमें से कई वाहन वाहन चालकों के मतदान क्षेत्र से काफी दूर क्षेत्र में भेजे गए जिस कारण उन वाहन चालको
द्वारा अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना असंभव था।

Related Articles

उपरोक्त मामले की पड़ताल में रिपोर्टर ने पाया कि एक निजी बस का चालक चित्तौड़गढ़ से चुनाव पार्टी लेकर कनेरा के 5 बुथों पर छोड़कर दिन भर ग्रामीण क्षेत्र में बैठा रहा और उसके मतदान केंद्र से काफी दूर होने से अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सका।
ऐसे कई अनगिनत वाहन चालक इसी प्रकार अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके।
निर्वाचन विभाग द्वारा इन वाहन चालकों के मतदान को लेकर कोई गंभीर कदम नहीं उठाए और ना ही कोई पुख्ता व्यवस्था की जिसके चलते कई वाहन चालक मतदान करने से चूक गए जो बहुत ही गंभीर एवं सोचनीय विषय है।
अब सवाल यह है कि क्या इस भूल को चुनाव के जिम्मेदार अधिकारी मानेंगे।

Show More
Back to top button