A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया

पत्रकारों की मासिक बैठक सम्पन्न……

महिला पत्रकार भी रही उपस्थित......

पंकज मास्टर (अखंड भारत न्यूज)





बलिया ll पत्रकारिता के क्षेत्र में विश्व का चौथा सबसे बड़ा संगठन पत्रकार संघ भारत इस समय सिर्फ अपने भारत देश में नहीं बल्कि अन्य देशों में भी अपना परचम लहरा रहा है l यह संगठन वर्तमान में भारत सहित अन्य 24 देशों में काम कर रहा है l रविवार को संगठन की मासिक बैठक बलिया में संपन्न हुई l  इस आयोजन में  जनपद भर के आये पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित किया गया तथा नये पत्रकार साथिओं को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों पत्रकारों और पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह की उपस्थिति ने समूचे आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।

कार्यक्रम में महिला पत्रकार साथी भी उपस्थित रही उपस्थिति कार्यक्रम के गरिमा को बढ़ा रही थी सभी महिला पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह जी के द्वारा सम्मानित भी किया गया l

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जी बलिया में संगठन के विस्तार पर प्रसन्न होते हुए अपने सभी साथिओं को धन्यवाद दिये, तथा संगठन के प्रति आगे भी ईमानदारी और समर्पण के भावना से कार्य करने के लिये उत्साहित भी किये l

इस मौके पर कंचन सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), हरिनारायण सिंह (कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष), दुर्गा शंकर सिंह (जिला अध्यक्ष), अमरनाथ चौरसिया ( जिला प्रभारी), विनोद शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), पिंटू तलवार (तहसील अध्यक्ष-बांसडीह), शेराज अहमद (तहसील अध्यक्ष-रसड़ा), पंकज कौशिक (तहसील अध्यक्ष-बैरिया) अन्य सभी संगठन के पदाधिकारीगण तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ll

कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा (जिला प्रवक्ता) तथा अध्यक्षता अजय उपाध्याय ‘बाबा’ ने किया l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!