A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस ने ज्वेलर्स लूट कांड का किया सफल खुलासा

।। संतकबीरनगर ।।
थाना दुधारा पुलिस ने ज्वेलर्स लूट कांड का किया सफल खुलासा। लूट की वारदात में शामिल 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से 04 जोड़ा सोने का कान का झाला बरामद।
लूट में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस बरामद। घटना में इस्तेमाल 01 मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त। लोहरौली ठाकुराई बाजार स्थित प्रकाश ज्वेलर्स पर हुई थी लूट।
हथियार दिखाकर जेवर लेकर फरार हुआ था आरोपी। गिरफ्तार अभियुक्त परवेज पुत्र शहाबुद्दीन, थाना दुधारा क्षेत्र का निवासी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाईं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दुधारा पुलिस की बड़ी कामयाबी।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

Related Articles

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!