
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। (जिला धार) मनावर तहसील के आदर्श ग्राम झापड़ी में सिर्वी समाज के मांगलिक भवन में अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर नव मनोनीत प्रदेश प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाज सेवियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रान्तीय पर्यवेक्षक मोहन भायल अजन्दा एवं वर्दीचंद चोयल अमोदिया एवं पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल मुकाती, कैलाश मुकाती वीआईपी, निवृतमान अध्यक्ष सीए भगवान लछेटा, केन्द्रीय समिति सदस्यों, समाज के विभिन्न ट्रस्टों के अध्यक्षो, नव मनोनीत जिलाध्यक्षो एवं पूर्व जिलाध्यक्षो के सानिध्य में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाया गया।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे शत प्रतिशत नव मनोनीत प्रदेश प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु कांतिलाल गेहलोत कुक्षी, पृथ्वीसिंह सोलंकी कोदलाखेड़ी, लक्ष्मण काग सिरलाय एवं डाक्टर मुन्नालाल भायल छड़ावद ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। चारों दावेदारों में से सदन की राय में सर्वाधिक पसंद उम्मीदवार कुक्षी के कांतिलाल गेहलोत को अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
आदर्श ग्राम झापड़ी के सिर्वी समाज सकल पंचो एवं युवाओं एवं समाज के अध्यक्ष महेश पवार, प्रकाश हम्माड, जगदीश काग,बनेमीचंद परिहार, डॉ राजू काग, बाबूलाल मुलेवा, भगवान भगवान सोलंकी, जगदीश पवार, डॉ किशोर काग ने मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत, निवृतमान अध्यक्ष सीए भगवान जी लछेटा को साफा एवं पुष्प हार पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में कान्तिलाल गेहलोत ने कहा कि आपने मुझे समाज के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी में आप सब के सहयोग से उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करुंगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक पर्यवेक्षक जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी मोहन बरफा कोणदा ने किया व आभार वरिष्ठ अध्यापक मोहनलाल पंवार व सिर्वी समाज सकल पंच ग्राम झापड़ी द्वारा व्यक्त किया गया।
आदर्श ग्राम झापड़ी में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे समाज रत्नों के आगमन से स्थानीय सिर्वी समाज सकल पंचो व ग्राम वासियों में हर्ष व उल्लास दिखा। उनके द्वारा स्वागत वन्दन से लेकर चाय, पानी, नाश्ता व भोजन की सराहनीय व्यवस्था की गई। उन्होंने पधारे आगंतुकों के स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी। सेवा के इस भाव ने प्रदेश भर के मेहमानों का दिल जीत लिया। उक्त जानकारी अभा सिर्वी महासभा जिला प्रतिनिधि विजय राठौर सिंघाना एव तहसील मीडिया प्रभारी सोहनलाल काग जाजमखेड़ी के द्वारा दी गई।