
*थाना लालगंज*
*जनपद बस्ती*
आज दिनांक 30.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बस्ती *श्री अभिनन्दन* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महोदय रुधौली *कुलदीप यादव* के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पैदल चलने वाले राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज *महसो चौराहा थाना लालगंज जनपद बस्ती* में सायंकालीन पैदल गस्त के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुख्य बाज़ारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण को हटाया गया।
प्रमुख कार्रवाई विवरण:
*पैदल गस्त और निरीक्षण:* थाना प्रभारी *श्री संजय कुमार* के नेतृत्व में मय चौकी प्रभारी/पुलिस बल ने *महसो चौराहा* में पैदल गस्त की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण लग रहे जाम का संज्ञान लिया गया।
*सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था:* पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई।
*आमजन से अपील*: पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और सड़कों पर अतिक्रमण न कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
