
*ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती…..*
बढ़ती ठंड को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती ने मानवता की मिसाल की पेश।
थाना कोतवाली और पुरानी बस्ती क्षेत्र में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरित।
सड़क किनारे झोपड़पट्टी में रह रहे गरीब परिवारों तक मदद के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक और उनकी धर्म पत्नी।
वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों को ठंड से राहत देने का किया प्रयास।
बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी मुस्कान पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंदों का हाल भी जाना।
अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्र की पुलिस भी रही मौजूद।
पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कहा— पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, समाज के कमजोर वर्गों की मदद भी पुलिस की है जिम्मेदारी।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की ,जनसेवा की भावना को दर्शाता है बस्ती पुलिस का यह कदम।
ठंड में राहत बनकर सामने आई बस्ती पुलिस मानवता और संवेदनशीलता की एक और मिसाल ।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
