A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

चुनाव ड्यूटी के बाद बैंक नहीं पहुंचे कर्मचारी, लेनदेन प्रभावित

चुनाव ड्यूटी के बाद बैंक नहीं पहुंचे कर्मचारी, लेनदेन प्रभावित

चुनाव ड्यूटी के बाद बैंक नहीं पहुंचे कर्मचारी, लेनदेन प्रभावित

कुरारा हमीरपुर।बैंक कर्मियों के चुनाव ड्यूटी से न लौटने के चलते मंगलवार को झलोखर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लेन देन नही हो सका जिससे उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा।

झलोखर गांव स्थित एसबीआई की शाखा के कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई थी जिसके चलते मंगलवार को भी बैंक कर्मी बैंक नही पहुचे। बैंक तो खुली मगर बैंक में उपभोक्ताओं का लेन देन नही हुआ। शाखा प्रबंधक रामेंद्र परमार में बताया कि बैंक में दो ही बैंक कर्मी है बाकी के संविदा कर्मी लगे हुए है। बैंक कर्मियों में एक तो वो स्वयं है दूसरे है कैशियर हम दिनों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई थी। मंगलवार को करीब 4 बजे मशीने जमा करने के बाद हम लोग घर आ पाए थे सुबह पता चला कि कैशियर साहब की तबियत कुछ खराब है जिसके चलते वो बैंक नही आये जिसके कारण लेन देन नही हो सका।

Related Articles

 

फोटो-बंद बैंक का शटर

Show More
Back to top button