A2Z सभी खबर सभी जिले कीआजमगढ़उत्तर प्रदेश

पोखरे में नहाते समय डूबने से हुई मौत

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाने की घटना

गंभीरपुर थाना क्षेत्र कलंदरपुर गांव निवासी 17 वर्षीय अमित विश्वकर्मा पुत्र दिलीप विश्वकर्मा की रविवार को दिन में गांव के पास पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा अमित को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन असफल रहे। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव निवासी अमित विश्वकर्मा अपने कुछ साथियों के साथ गांव के पास झिरुआ कमालपुर में एक पोखरे में अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गाड़ी के ट्यूब से तैर कर नहा रहा था। लेकिन कुछ देर बाद अमित ट्यूब से फिसल कर नीचे गिर गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे लड़कों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मृतक तीन भाई बहन मे बीच में था।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!