A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती में स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कोतवाली पुलिस ने माँ-बेटों समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

*ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती……*

बस्ती में स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कोतवाली पुलिस ने माँ-बेटों समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

आनंद नगर कटरा स्थित दीपक कंप्यूटर्स के पास हुई कार्रवाई।

पुलिस ने मौके से 113.06 ग्राम स्मैक की बरामद,साथ ही एक लाख रुपये नगद भी पुलिस ने किया बरामद।

Related Articles

मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा,गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार और शिवांश गुप्ता शामिल।

साथ ही उनकी माँ राजकुमारी देवी को भी पुलिस ने पकड़ा,तीनों आरोपी न्याय मार्ग कचहरी रोड आनंद नगर कटरा के है निवासी।

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर शुरू की कानूनी कार्रवाई,प्रभारी निरीक्षक मोती चंद के नेतृत्व में हुई पूरी कार्रवाई।

गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सिविल लाइन अजय सिंह की रही अहम भूमिका।

कोतवाली पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर की छापेमारी,आरोपी दीपक और शिवांश पर पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कर रही है जांच,इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में मची खलबली।

नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती तेज, किया गलत काम तो जाएंगे सीधे जेल – बस्ती पुलिस

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!