A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

Accident News | अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला

परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर पिपरिया के पास घटी घटना

 

 

 

Related Articles

बैतूल – परतवाड़ा स्टेट- हाईवे(State Highway) पर भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में भूता धोटे के खेत के पास एक भीषण सडक़ दुर्घटना में बाइक चालक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआईना किया। घटना स्थल पर मृतक के मौके पर मिले मोबाइल से पुलिस द्वारा उनके परिजनों को कॉल कर जानकारी प्राप्त की जिस पर मृतक युवक की भाभी मोनिका ने पूछताछ पर दूरभाष पर पुलिस को बताया कि मृतक युवक का नाम नितेश बुनकर पिता सुरेश बुनकर है तथा वह ग्राम बालाडोंगरी थाना चिचोली का रहने वाला है।

मोनिका ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक नितेश बुनकर भैंसदेही क्षेत्र में मशीन चलाने का काम करता था तथा वह आज काम से लौट कर अपने गांव वापस आने वाला था। अपने गांव वापस जाते समय पिपरिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने नितेश को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मृतक की बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल जिसका नम्बर एमपी 48 एमजे 8912 पुलिस कस्टडी में ली गई है। भैंसदेही पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है । दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है ।

Show More
Back to top button