A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अज्ञात कारणों से छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी गणेशा निषाद की 17 वर्षीय पुत्री रेशमा ने अपने ही घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

शाम के समय जब रेशमा की मां कमरे में पहुंची तो बेटी को फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के चाचा जगना ने आनन-फानन में रस्सी काटकर रेशमा को नीचे उतारा और उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

बताया गया कि मृतका के पिता गणेशा निषाद सूरत में मजदूरी करते हैं। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री थी। रेशमा मौदहा के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!