A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :यमुना पुल से सीओ सदर के स्टेनो ने लगाई छलांग, रेस्क्यू कर सकुशल निकाला

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सीओ सदर के स्टेनो महेश पांडे ने यमुना पुल से छलांग लगा दी। तेज बहाव में वह करीब एक किलोमीटर तक बह गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने महेश पांडे को यमुना नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

Related Articles
Show More
Back to top button