मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बदनपुर एवं शीतलपुर का किया निरीक्षण, छात्र उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बदनपुर एवं शीतलपुर का किया निरीक्षण, छात्र उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को प्राथमिक विद्यालय बदनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण की गुणवत्ता तथा अध्यापकों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। अध्यापकों की उपस्थिति एवं शिक्षण कार्य संतोषजनक पाया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्रों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करना शिक्षकों एवं अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील योजना के अंतर्गत तैयार किए गए भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता एवं स्वाद की जांच की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, बच्चों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा शिक्षण वातावरण का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।