A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अवैध मोरम लदी टैक्टर ट्राली पकड़ा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।01 फरवरी मौदहा में तमाम कोशिशों के बाद भी मोरम खनन का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों अवैध कारोबार में लिप्त आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने के बाद क्षेत्रीय सत्ताधारियों पर सवालिया निशान लगे थे। इधर रविवार को कस्बा की मुख्य सड़क पर पुनः दिनदहाड़े अवैध मोरम ले जा रहा एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़े जाने से इस अवैध कारोबार पर सत्ताधारियों का रहमो-करम फिर से चर्चा का विषय बन गया है। ज्ञात हो कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र सहित सिसोलर और बिंवार थाना क्षेत्र में मोरम का अवैध खनन और कारोबार लम्बे समय से चर्चा में बना हुआ है। इस खेल में सत्तारूढ़ पार्टी के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं की भूमिका हमेशा ही सुर्खियां बटोरती है।और इनके कारनामे आम जनमानस में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इधर रविवार को नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने कस्बा मौदहा के मलीकुआ चौराहा में एक अवैध मोरम से लदी टैक्टर ट्राली को पकड़ा है। हालांकि इसका चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं नायब तहसीलदार ने इस ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button