मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

हमीरपुर :राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला पुरुष चिकित्सालय, हमीरपुर परिसर में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला द्वारा एचआईवी/एड्स के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को अभियान के उद्देश्यों एवं एचआईवी/एड्स से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देते हुए जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विशेष चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, हमीरपुर डॉ. बी.पी. सिंह द्वारा एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित व्यक्तियों की एचआईवी, टीबी, एसटीआई, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस संबंधी स्क्रीनिंग की गई तथा आवश्यकतानुसार जांच एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षय रोग विभाग एवं आईसीटीसी स्टाफ के साथ-साथ सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान, हमीरपुर के कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।