A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मौदहा टीम ने बांदा को बडे अंतर से हराया

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। हाकी मैत्री मुकाबले में एम. एस. जे. स्पोर्ट्स मौदहा ने रायफल क्लब बांदा को 7-1 के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया।

रविवार को कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में मौलाना सलीम जाफरी स्पोर्ट्स मौदहा और रायफल क्लब बांदा के बीच खेले गए हाकी मैत्री मुकाबले में मौदहा ने बांदा को 7-1 के बड़े अंतर से हराकर मुकाबला जीत लिया। मौलाना सलीम जाफरी स्पोर्ट्स मौदहा की तरफ से कैफ, आरूष व कृष्णा ने दो-दो गोल किए जबकि आकिब ने एक गोल किया। वहीं बांदा की ओर से अक्षय प्रताप ने एक गोल किया। मैच के अंत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि याकूब गड्डी ने पुरूस्कार देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान पूर्व हाकी खिलाड़ी हामिद हुसैन, डॉ इमामुद्दीन, फुरकान, अख्तर मास्टर, फिरोज़ खान बाबू, मौदहा हाकी टीम कोंच समीर इमाम, बांदा टीम मैनेजर अदनान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!