A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नवनिर्मित खेल मैदान के उद्घाटन के साथ परछा गांव में शुरू हुई वालीबॉल प्रतियोगिता 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र के परछा गांव में चार दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को दोपहर बाद नवनिर्मित खेल मैदान के उद्घाटन के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओवैश खान तथा मौदहा चेयरमैन रज़ा मुहम्मद ने फीता काटकर किया। इस दौरान नवनिर्मित खेल मैदान खचाखच दर्शकों से भरा रहा।

मौदहा विकासखंड क्षेत्र के परछा गांव में रविवार को चार दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओवैश खान ने किया। इस दौरान मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रज़ा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ की मौजूदगी ने चार चांद लगाए तो वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौदहा नगरपालिका के वरिष्ठ सभासद शिवकुमार सोनी की भी गरिमामई उपस्थिति रही।

Related Articles

आपको बता दें कि प्रतिवर्ष की भांति फरवरी माह के शुरुआती चार दिनों तक खेले जाने वाले वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को बाद किया गया। चार दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता को दो चरणों में विभाजित किया गया है जिसमें शुरुआती दो दिन ग्रामीण आंचल की टीमें प्रतिभाग करेंगी तो अंतिम दो दिनों में हिंदुस्तान की मशहूर शहरी आंचल वालीबॉल टीमों के खिलाड़ियों की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी। रविवार को उद्घाटन मुकाबला मेजबान परछा तथा मेहमान टीम मंगलपुर (कानपुर देहात) के बीच खेला गया जिसमें 2-0 के अंतर से परछा की टीम ने विजय प्राप्त किया। खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला पौथिया तथा परछा सीनियर के बीच खेला जा रहा था जो बड़ा ही रोमांचक रहा। कमेटी अध्यक्ष बाबू खान ने बताया कि सोमवार को सभी मेहमान टीमें प्रतिभाग करेंगी तथा दर्शकों का खासा मनोरंजन होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!