
तीज के रंग में रंगा छत्तरपुर का शिवालय स्थित त्यागी चौपाल ,महिलाओं ने गीत-संगीत और मेहंदी से सजाया उत्सव
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के छत्तरपुर एक्सटेंशन स्थित त्यागी चौपाल शिवालय में महिलाओं ने मिलकर तीज का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया। तीज उत्सव के दौरान पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। मेहंदी के रंग और लोकगीतों की धुनों से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज के गीत गाए और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
आयोजकों में प्रमुख रंजना नौरुका जी निर्मला जी ने बताया कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का अवसर देना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर तक गीत-संगीत का दौर चलता रहा।
छत्तरपुर का यह तीज उत्सव आपसी भाईचारे, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

