A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मौदहा में युवक ने लगाई फांसी, मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।04 जून मौदहा कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती सिंचाई विभाग के पीछे एक युवक ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला नई बस्ती निवासी शाहिद (24) पुत्र मजीद ने बुधवार की देर रात घर के सीलिंग फैन में पर्दे के कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।वह कारपेंटर की दुकान में काम करता था।उसके पिता शादी-विवाह समारोहों में खाना बनाने का कार्य करते हैं। पड़ोसियों की मानें तो मृतक शाहिद नशे का आदी था और इसी बात पर परिजनों से उसका विवाद होता था। जिससे कि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उसने गृह कलह के चलते यह कदम उठाया है। वह चार बहनों में इकलौता बड़ा भाई था । कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button