

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) भारत विकास परिषद दौसा का 32 वा विशाल रक्तदान शिविर श्री जगदीश प्रसाद मित्तल की पुण्य स्मृति में दिनांक 1 फ़रवरी 2026 रविवार को प्रातः 10.00 बजे से महात्मा गांधी रेल्वे स्टेशन स्कूल दौसा पर आयोजित किया गया।
चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अजय खंडेलवाल ने बताया कि 1 फ़रवरी को ईटरनल हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल मेडिकल कैंप भी लगाया गया। जिसमें डॉ देवांश खटाना इंटरनल मेडिसिन ,डॉक्टर सुदर्शन मूत्र रोग एवं डॉक्टर विष्णु द्वारा पेट व लीवर रोग, की जांच की गई।
मेडिकल कैंप में कुल 153 मरीजों को की जांच की गई।
साथ ही बीपी , शुगर, ईसीजी की निशुल्क जांच की गई।
रक्तदान प्रकल्प प्रभारी नवीन रेला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दीपक शर्मा उप चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती निमिषा गॉड भाजपा प्रवक्ता राजस्थान, श्रीमति लक्ष्मी रेला जिला अध्यक्ष भाजपा , डॉ अमित राय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,श्रीमती निर्मला मित्तल (सैंथल वाली ), गजानंद जी गर्ग अध्यक्ष अग्रवाल समाज , मुरारी धोकरिया अध्यक्ष स्मारक समिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् अध्यक्ष संजय पीलवा ने की ।
कार्यक्रम संयोजक गिरिराज गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।
चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अनिल गुप्ता जीडी ने बताया कि जयेश खंडेलवाल ने 18 साल में व दर्शील खंडेलवाल ने 19 साल की उम्र में प्रथम बार में रक्तदान किया।
नवीन रेला एवं उनकी पुत्री 18 वर्षीय रीवा खंडेलवाल ने एक साथ रक्तदान किया।
महिला वर्ग में जागृति सैनी 23 साल की उम्र में रक्तदान किया।
सीए राहुल खंडेलवाल व मनीष खंडेलवाल दोनों भाइयों ने एक साथ रक्त दान किया।
कुल 64 यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें 5 महिलाओं / बच्चियों ने रक्तदान किया