

दौसा m (दीपक शर्मा बामनवास)। भारत विकास परिषद दौसा का 32 वा विशाल रक्तदान शिविर श्री जगदीश प्रसाद मित्तल की पुण्य स्मृति में दिनांक 1 फ़रवरी 2026 रविवार को प्रातः 10.00 बजे से महात्मा गांधी रेल्वे स्टेशन स्कूल दौसा पर आयोजित किया जाएगा।
चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अजय खंडेलवाल ने बताया कि 1 फ़रवरी को ईटरनल हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।
कैंप में हृदय रोग, मूत्र रोग, पेट व लीवर रोग, इटरनल मैडिसन विशेषज्ञ डॉक्टर जांच करेंगे।
साथ ही बीपी , शुगर, ईसीजी व लिपिड प्रोफाइल की निशुल्क जांच की जाएगी।
रक्तदान प्रकल्प प्रभारी नवीन रेला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दीपक शर्मा उप चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विशिष्ट अतिथि श्रीमति लक्ष्मी रेला जिला अध्यक्ष भाजपा , डॉ अमित राय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी,श्रीमती निर्मला मित्तल (सैंथल वाली )होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् अध्यक्ष संजय पीलवा करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक गिरिराज गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अनिल गुप्ता जीडी ने बताया कि सामान्य व्यक्ति हर 3 माह में रक्तदान कर सकता है , कोई भी 18 से 60 साल के आयु वर्ग का व्यक्ति रक्तदान कर सकता हैं। जिसका वजन 50 किलो से अधिक हो व हिमोग्लोबिन 12.5 से अधिक हो वो रक्तदान कर सकता है।
अनिल गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आग्रह किया। एक यूनिट रक्तदान कर किसी एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।