दौसाराजस्थान

भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक बजट घोषणा व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाए:–लक्ष्मी रेला

दौसा।। (दीपक शर्मा बामनवास) भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन-जन के बीच जाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाएं।भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता हैं,जिनकी मेहनत के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्रीय और राज्य बजट में घोषित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने का काम करे।

भाजपा की भजनलाल सरकार जनता की सरकार है और हर निर्णय जनता की भावना के अनुरूप लिया जाता है। बजट से पूर्व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद कर सुझाव लिए गए, जिनके आधार पर बजट तैयार किया गया।

लक्ष्मी रेला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार का बजट प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शमां के नेतृत्व में राज्य सरकार का लगातार तीसरा बजट भी आमजन के हित में है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे बजट की प्रमुख बातों को घर-घर तक पहुंचाएं। साथ ही आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर भी तैयारी प्रारंभ करनी होगी।

Related Articles

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के आधार पर उजागर करेंगे।विपक्ष के पास ठोस मुद्दों का अभाव है और वह अनावश्यक विषयों को उछालकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!