http://मोहरसिंह,नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। नोहर उपखंड के गांव कर्मसाना में वीर तेजाजी मंदिर के लिए भूमि पूजन के साथ नींव रखी गई व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान में युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी दिखाई व 60 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई। तेजाजी मंदिर की नींव के बाद सुबह से ही गांव और आस-पास के क्षेत्रों से युवाओं और ग्रामीणों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंदों की जान बचाने के काम आएगा। नोहर के ब्लड बैंक की कुशल टीम ने पूरी सावधानी और स्वच्छता के साथ रक्त संग्रहण का कार्य किया। सभी रक्तदाताओं को आयोजकर्ता की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।रक्तदाताओं के लिए फल, जूस और पौष्टिक नाश्ते की उचित व्यवस्था की गई थी।आयोजकों ने बताया कि "रक्तदान महादान है" और एक यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया और गांव के युवाओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए आसपास के युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की | आयोजक मंडल के युवा सुरेंद्र चाहर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है। शिविर का आयोजन नोहर ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। रक्तदान के बाद सभी दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें सामाजिक सेवा की भावना और मजबूत हो। युवाओं का समाज सेवा की दिशा में बढ़ता कदम शिविर के दौरान युवाओं से अपील की गई कि वे नियमित अंतराल पर रक्तदान करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। इस मौके पर गांव के नौजवान युवा राजू बिजारनिया, आशीष चाहर, हेतराम बेनीवाल, होशियार चाहर , सुरेश बिजारनिया, रमेश सिद्धू , सुभाष सिद्धू, व अनेक युवाओ ने रक्त दान में सहयोग किया गया | अखण्ड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।