
*श्री श्री 108 श्री भगतगिरि बच्चू महाराज का सानिध्य प्राप्त
*भव्यता के साथ गांव मे निकाली गई कलश यात्रा*
दिनांक – 23 फरवरी 2026 डिण्डौरी / शहपुरा रुद्र महायज्ञ शिव महापुरण का भव्य आयोजन शंकरघाट, ग्राम पंचायत ढोंढ़ा,विकास खण्ड शहपुरा जिला – डिण्डौरी में 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस महायज्ञ में भगवान शंकर जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुआ, जिसे देखने और इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से धर्मप्रेमी बंधु और क्षेत्रवासी आए हैं ।
1. *कार्यक्रम का नाम*: रुद्र महायज्ञ शिव महापुरण
2. *कार्यक्रम का उद्देश्य*: शंकर जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
3. *स्थान*: शंकरघाट, ग्राम पंचायत ढोंढ़ा, शहपुरा, जिला-डिंडौरी
4. *दिनांक*: 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक
5. *आयोजक*: निवेदक: सेवक संघ समिति, शंकरघाट ढोंढ़ा
6. *कथावाचक*: नीता भारती जी जबलपुर
7. *यज्ञाचार्य*: पं. श्री रामभूषण जी महाराज
8. *महंत*: श्री 108 भगतगिरि जी (बच्चू महाराज) अमलेश्वर धाम, जन्म स्थान ढोंढ़ा
इस धार्मिक आयोजन में महंत श्री 108 भगतगिरि बच्चू महाराज जी के सानिध्य से यह कार्यक्रम हो रहा है, जो अपने प्रवचनों से श्रोताओं को धर्म और जीवन के मार्ग पर प्रेरित करेंगे। कथावाचक के रूप में नीता भारती जी अपनी वाणी से शास्त्रों की व्याख्या करेंगे और यज्ञाचार्य पं. श्री रामभूषण जी महाराज यज्ञ की विधिवत प्रक्रिया से करवा रहे है ।
सेवक संघ समिति, शंकरघाट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लें और अपने जीवन को कृतार्थ करें। इस महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शास्त्रों के प्रवचन, भजन-कीर्तन और यज्ञ समारोह शामिल हैं।
इस आयोजन से क्षेत्र के लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश मिलेगा और वे अपने पूर्वजों की परंपराओं को जीवित रखने के लिए प्रेरित होंगे। शंकरघाट में होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं और स्थानीय निवासी व आसपास के गांव भी इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।