
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग के प्रभारी कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के जिला प्रवास के दौरान कुक्षी से इंदौर जाते समय मनावर में अल्प प्रवास पर मां रेवा घाट निर्माण समिति के प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट कर मां रेवा घाट के विकास एवं शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने संबंधी ज्ञापन सौंपा।
समिति ने ज्ञापन में बताया कि मां नर्मदा तट पर स्थित मां रेवा घाट क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रत्येक अमावस्या, पूर्णिमा, सावन मास तथा अन्य धार्मिक पर्वों पर हजारों श्रद्धालु मां नर्मदा में स्नान एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही यह स्थल नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए महत्वपूर्ण विश्राम एवं निवास केंद्र भी है।
समिति ने अवगत कराया कि लगभग 2 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में मां रेवा घाट का भव्य निर्माण किया जा चुका है, जिसकी स्वीकृत लागत लगभग 7 करोड़ रुपये है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि शेष राशि शीघ्र स्वीकृत कर उत्तर दिशा के घाट सहित अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराया जाए, ताकि मां रेवा घाट को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।
इस अवसर पर समिति की ओर से श्री गोपाल पाटीदार ने मांग-पत्र का वाचन किया। कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए विषय पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित:
मुकेश पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, सुरेश गाड़ीवाले, शोभाराम पाटीदार, राजपाल सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, भारत धनगर, कृष्णपाल चौहान, रविंद्र पाटीदार, गणेश धनगर, तुकाराम पाटीदार, हरिओम पाटीदार, हरीश पाटीदार, सुखदेव पाटीदार, प्रवीण पाटीदार, प्रेमलाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार, राजेश पाटीदार, दिनेश पाटीदार सहित समिति के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

