मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्य प्रदेश

निर्मला भूरिया से मिलीं जोबट विधायक सेना पटेल

निर्मला भूरिया से मिलीं जोबट विधायक सेना पटेल
WhatsApp Facebook

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 192 जोबट के भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने मंत्री को पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में आवश्यक आंगनवाड़ी भवनों की शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।

विधायक सेना पटेल ने बताया कि जोबट विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बहुल है और कई फलियों में आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन निजी मकानों में किया जा रहा है। कई स्थानों पर भवन कच्चे होने के कारण बच्चों के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। निजी मकानों में आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव के कारण अभिभावक भी बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र भेजने में रुचि नहीं लेते, जिससे केंद्रों पर आने वाले बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जोबट विधानसभा क्षेत्र में चिन्हित भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए नए भवनों की स्वीकृति प्राथमिकता से प्रदान की जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण मिल सके और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर तरीके से पहुंच सके।

विधायक सेना पटेल ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था हैं। भवन के अभाव में इन सेवाओं का प्रभावी संचालन प्रभावित नहीं होना चाहिए। क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए सरकार को भवन निर्माण की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करनी चाहिए।

मुलाकात के दौरान विधायक ने मंत्री को क्षेत्र की स्थिति से विस्तार से अवगत कराते हुए भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों की सूची भी प्रस्तुत की और जल्द कार्रवाई की मांग की।