A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, कानपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव में एक 24 वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मदारपुर निवासी जावेद खान उर्फ भूरा (24) पुत्र नईम खान ने शुक्रवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंचे।

Related Articles

चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए कानपुर के रिजेंसी अस्पताल भेजा गया, जहां शनिवार तड़के करीब तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Show More
Back to top button