A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :बन्डा गौशाला में गोवंश संरक्षण अभियान, किसानों में खुशी की लहर

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बन्डा में किसानों की फसलों को छुट्टा गोवंश से बचाने के उद्देश्य से 26 जुलाई 2026 को गोवंश संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव के छुट्टा गोवंश को बन्डा गौशाला में संरक्षित किया गया।

Related Articles

गोवंश को गौशाला में सुरक्षित किए जाने से किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इससे फसलों को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। इस अभियान में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

अभियान के दौरान योगेन्द्र सिंह, तिलक सिंह, भागीरथ वर्मा, सरदार कुशवाहा, राहुल, वीरेन्द्र, महेश शाहू, दरवेश यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button