

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत इस बजट में किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग और मध्यम वर्ग—सभी का विशेष ध्यान रखा गया है।
बजट में 28 लाख परिवारों को आवास सुविधा, युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर, किसानों के लिए राहत एवं सम्मान निधि को मजबूती, महिलाओं के स्वावलंबन हेतु नई योजनाएं तथा बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा को और सशक्त किया गया है।
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी विकास पर भारी निवेश कर ‘विकसित राजस्थान’ की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए गए हैं। यह बजट केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि हर वर्ग के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरने का कार्य कर रही है।”
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने कहा बजट आगामी वर्ष 250 अटल प्रगति पथ की घोषणा,शहरी क्षेत्र में सड़कों के लिए 1800 करोड़ रुपए बजट प्रस्ताव,ब्लैक स्पॉट्स सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च,42 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का विस्तार किया गया है,
मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च होंगे।राजमार्गों पर विकसित की जाएगी वे साइड एमेनिटीज,लॉजिस्टिक पार्क के लिए 400 करोड़ का बजट,ROB, RUB के लिए 920 करोड़ का प्रावधान’।
600 ट्यूबवेल और 120 नए हैंड पंप लगाए जाएंगे’,जयपुर में 10 करोड़ की लागत से सेंटर फॉर एक्सीलेंस,मोबाइल वॉटर टेस्टिंग लैब होगी शुरू।1050 तकनीकी कर्मचारियों के संविदा काडर में वृद्धि करते हुए 3000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
‘नॉन पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़,220केवी के 6, 132केवी के 13 और 33 केवी के 110 नए जीएसएस की घोषणा।वर्षा जल निकासी और बाढ़ सुरक्षा के लिए जयपुर में 500 करोड़ रुपए।सड़क सुधार सुधार पर खर्च होंगे2700 करोड़।अजमेर में 200 करोड रुपए के ड्रेनेज सिस्टम कार्य होंगे।2000 पदों पर अतिरिक्त संविदा भर्ती का ऐलान।भरतपुर के नगरीय क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा हेतु 1020 करोड़ का प्रावधान।विभिन्न स्थानों पर नवीन औद्योगिक पार्कों की होगी स्थापना।ट्रांसफार्मर, फीडर और सब स्टेशन की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग़।’अजमेर डिस्कॉम के ग्रिड को किया जाएगा AI इनेबल्ड’:NTA के तर्ज पर राजस्थान स्टेट एजेंसी की स्थापना की घोषणा।28 लाख परिवारों के लिए आवास निर्माण का कार्य स्वीकृत’,ऑनलाइन सुविधा युक्त टेस्ट सेंटर्स का भी होगा निर्माण:
उन्होंने कहानगर निकायों में 4 लाख नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।नशा मुक्ति के लिए राज सवेरा की होगी शुरुआत।मुख्यमंत्री युवा स्वररोजगार योजना के तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख तक के ऋण पर ब्याज अनुदान की सुविधा मिलेगी।बांधों के डाउन स्ट्रीम में लगेंगे सायरन, खर्च होंगे 10 करोड़ रुपए।एक हजार युवाओं को पांच भाषाओं का प्रशिक्षण मिलेगा’।