मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
ग्राम स्वराज समिति द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक गोष्ठी आयोजित कीडिंडोरी में जिला प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं जिला टोली की बैठक संपन्नभाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो गई हैलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — साउथ टाइटन और नितिन वॉरियर दोनों टीमें पहुंची क्रिकेट फाइनल में, कल होगा फाइनल मुकाबलामोहप परकोलेशन तालाब की बाढ़ रेखा तक अनधिकृत निर्माण; सूखे जैसी स्थिति में भी अवैध जल दोहन जारी, छह गांवों की जलापूर्ति और खेती पर संकट.गम कंस्ट्रक्शन के रिकॉर्ड में क्या छिपा है? फर्म का नाम सामने आया, अब सवाल कार्यादेश, बिल और भुगतान पर महेवा ब्लॉक की कथित आगम कंस्ट्रक्शन फर्म को लेहिम्मतपुर में मजदूरी के नाम पर लाखों का हिसाब! पोर्टल पर आंकड़ों की बारिश, अब जमीन पर उतरेगी जांच की आंच!#कन्नौज में 8 घंटे तक थमी रहीं सांसें! कीबस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :मझगवां थाने में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देशग्राम स्वराज समिति द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक गोष्ठी आयोजित कीडिंडोरी में जिला प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं जिला टोली की बैठक संपन्नभाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो गई हैलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — साउथ टाइटन और नितिन वॉरियर दोनों टीमें पहुंची क्रिकेट फाइनल में, कल होगा फाइनल मुकाबलामोहप परकोलेशन तालाब की बाढ़ रेखा तक अनधिकृत निर्माण; सूखे जैसी स्थिति में भी अवैध जल दोहन जारी, छह गांवों की जलापूर्ति और खेती पर संकट.गम कंस्ट्रक्शन के रिकॉर्ड में क्या छिपा है? फर्म का नाम सामने आया, अब सवाल कार्यादेश, बिल और भुगतान पर महेवा ब्लॉक की कथित आगम कंस्ट्रक्शन फर्म को लेहिम्मतपुर में मजदूरी के नाम पर लाखों का हिसाब! पोर्टल पर आंकड़ों की बारिश, अब जमीन पर उतरेगी जांच की आंच!#कन्नौज में 8 घंटे तक थमी रहीं सांसें! कीबस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :मझगवां थाने में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तेतुलमारी-सिजुआ मार्ग पर जमीन में पड़ी दरारें, 400 लोगों की जिंदगी पर खतरा; अवैध खनन से जमीन खोखली होने का आरोपसड़क घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिजुआ नयामोड़ -तेतुलमरी मार्ग को घंटो जाम कर दिया

तेतुलमारी-सिजुआ मार्ग पर जमीन में पड़ी दरारें, 400 लोगों की जिंदगी पर खतरा; अवैध खनन से जमीन खोखली होने का आरोपसड़क घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिजुआ नयामोड़  -तेतुलमरी मार्ग को घंटो जाम कर दिया
WhatsApp Facebook

तेतुलमारी

धनबाद के तेतुलमारी-सिजुआ मार्ग स्थित पांडेयडीह टीला के पास शुक्रवार देर रात जमीन धंसने और लंबी दरारें पड़ने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मनसा मंदिर के आसपास अचानक जमीन में दरार आने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। लोग अनहोनी की आशंका में अपने घरों से बाहर निकल आए।बताया जा रहा है कि प्रभावित इलाके में करीब 70 घरों में 400 से अधिक लोग रहते हैं। ग्रामीणों को डर है कि जमीन अंदर से कमजोर हो चुकी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।सूत्रों के अनुसार, भूमि आउटसोर्सिंग के आसपास लंबे समय से अवैध कोयला उत्खनन और बंद पड़े मुहानों को खोलकर पिलर कटाई का काम किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों के कारण जमीन के अंदर खोखलापन बढ़ता गया, जिसका असर अब सतह पर दिखाई देने लगा है। हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात नयामोड़-तेतुलमारी मार्ग को जाम कर दिया। महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी सड़क पर उतर आए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अवैध खनन बंद करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। करीब रात डेढ़ बजे ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हुआ।फिलहाल इलाके के लोग दहशत में हैं और प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट ✍️