

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) भारतीय स्टेट बैंक शाखा लालसोट रोड दौसा द्वारा पेंशनर्स के लिए बीपी, शुगर, पल्स, तथा मौसमी बीमारी आदि के लिएजाँच शिविर का आयोजन किया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक राम रतन मीणा ने बताया कि बैंक द्वारा जनहित में इस शिविर का आयोजन शिवराम हॉस्पिटल दोसा के सहयोग से हमारे मुख्यालय के पेंशनर साथियों का जनरल चेकअप हेतु कैंप का आयोजन किया गया है। शिविर में डॉक्टर अभय सिंह एवं उनके स्टाफ द्वारा आने वाले पेंशन बुजुर्गों की जांच कर उनको सुझाव दिए गए।
बैंक के डिप्टी मैनेजर बजरंग लाल मीणा द्वारा बताया गया कि शिविर में लगभग 50 लोगों की जांच की गई। जिसमें आगंतुक सभी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पेंशनर समाज दोसा के जिला अध्यक्ष गोवर्धन लाल पंडा, संघर्ष समिति के जिला संयोजक भगवान वर्मा, सीताराम शर्मा, लालू प्रसाद शर्मा, धर्मवीर अवस्थी, गुप्ता डॉ निरंजनशर्मा, आदि ने शिविर में जांच करवा कर सहयोग प्रदान किया और बैंक को धन्यवाद ज्ञापित किया कि इस तरह की समाज सेवा सराहनीय है और भविष्य में भी इसी प्रकार का आयोजन करते रहे।
अंत में शाखा प्रबंधक राम रतन मीणा ने सभी आगंतुकों तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।