मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरराजेश कुमार पूंछ मेंढर के मनकोट सेक्टर में डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 घायल एक को उन्नत इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर किया गया पुंछ, 8 नवंबर: रविवार की सुबह मेंढर के मनकोट ससेट रामस्वरूप मुंड ने इस दीपावली पर कर्मचारी का दिल लुट लियाइंदौर बड़वानीबड़वानी में पटाखे दुकानों को नोटिस मिलने पर व्यापारियों का विरोध। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में खुली दुकानमें ।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्नमहिला कॉमन हाल का एसबीए अध्यक्ष ने किया शिलान्यासबानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारणबहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरराजेश कुमार पूंछ मेंढर के मनकोट सेक्टर में डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 घायल एक को उन्नत इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर किया गया पुंछ, 8 नवंबर: रविवार की सुबह मेंढर के मनकोट ससेट रामस्वरूप मुंड ने इस दीपावली पर कर्मचारी का दिल लुट लियाइंदौर बड़वानीबड़वानी में पटाखे दुकानों को नोटिस मिलने पर व्यापारियों का विरोध। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में खुली दुकानमें ।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्नमहिला कॉमन हाल का एसबीए अध्यक्ष ने किया शिलान्यासबानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारण
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवनिर्मित झुनाठी थाना का विधिवत उद्घाटन

नवनिर्मित झुनाठी थाना का विधिवत उद्घाटन
WhatsApp Facebook


जहानाबाद। जिले के जहानाबाद-अरवल सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा नवनिर्मित झुनाठी थाना का विधिवत उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित झुनाठी थाना के शुरू होने से सीमावर्ती इलाके के लोगों को स्थानीय स्तर पर पुलिस की सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। नए थाना के संचालन से जहानाबाद-अरवल सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी। अब स्थानीय निवासियों को अपनी समस्याओं, शिकायतों और अन्य पुलिस संबंधी मामलों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही त्वरित, सुलभ और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और साथ ही आम लोगों तथा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है। यह कदम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को पेन और चॉकलेट भेंट किए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अन्य उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।


उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (सदर), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।