
*ब्रेकिंग बस्ती………..*
थाना लालगंज में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के तहत मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
भारत के पहले उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर थाना लालगंज में हुआ विशेष आयोजन।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गई “Run For Unity” (एकता दौड़)।
लालगंज थाना परिसर से ग्राम पंखोबरी तक 2 किलोमीटर की दूरी तय की गई।
दौड़ में थाना लालगंज के समस्त पुलिस बल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य — राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाना।
पुलिसकर्मियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाकर एकता का संदेश दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा — सरदार पटेल के आदर्श हमें एकता का मार्ग दिखाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला।
स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।
इस आयोजन ने लालगंज क्षेत्र में एकता और देशभक्ति का नया जोश भरा।
रन समाप्ति पर पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
थाना लालगंज पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम लोगों में एकता का सशक्त संदेश छोड़ गया।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
