A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मारपीट के आरोपियों पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने का आरोप

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी रजनी पत्नी भोला सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही रज्जु, अंकित और उनके पिता मनोज सिंह पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार शनिवार शाम करीब 8:30 बजे उसके पति भोला सिंह खेत से गाय लेकर लौट रहे थे। तभी आरोपियों ने रास्ते में अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे विधित सिंह के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि शिकायत करने जाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे के आदी हैं और रविवार सुबह भी घर के पास गाली-गलौज करते रहे। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Back to top button