
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा, हमीरपुर। मानवाधिकार सहायता संघ-अंतरराष्ट्रीय की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला कार्यालय हमीरपुर में जिलाध्यक्ष गफूर उद्दीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और आगामी विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जल्द से जल्द पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सत्यापन से संगठन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। साथ ही जनपद में ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए सक्रिय और योग्य लोगों को चिन्हित कर जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया गया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान नसीम आलम जिलाध्यक्ष अ०प्र., सुनील सिंह परिहार ब्लॉक सचिव मौदहा, अनिरुद्ध कुमार ब्लॉक सह संयोजक मौदहा, एडवोकेट नवाब मीडिया सलाहकार हमीरपुर, नफीस उद्दीन गल्ला तहसील अध्यक्ष मौदहा तथा राजकुमार मीडिया जिला ब्यूरो चीफ हमीरपुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

