A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

किशोरी के साथ दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

किशोरी के साथ दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मवई अयोध्या मवई पुलिस ने बुधवार को एक दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मवई थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिये गयी किशोरी के साथ एक युवक ने दुराचार किया था।किशोरी ने अपने घर पहुंच कर अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया।किशोरी के पिता ने मवई थाना पहुंच कर पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे कथिक मजरे सरैठा के विनोद कुमार पुत्र रामतेज यादव के विरुद्ध दुराचार तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।पुलिस ने अपराध संख्या 74/24 धारा 376,504,506 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी।बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दुराचार का आरोपी मवई चौराहा स्थित बैंक आफ इंडिया के सामने नेशनल हाइवे के किनारे कहीं जाने के लिये खड़ा है।थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने सिपाही शिवाजी यादव के साथ पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त विनोद कुमार को जेल भेज दिया गया है।

Show More
Back to top button