A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :करोड़ों की लागत से बनी सड़क पहली बारिश में धंसी, 10 फीट हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के छिमौली गांव के पास चंद्रावल नदी में बनी पुलिया के समीप करोड़ों की लागत से तैयार सड़क पहली ही बारिश में करीब 10 फीट लम्बाई तक धंस गई। सड़क के धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए गिट्टी और डामर की बेहद पतली परत डाली गई है। उनका कहना है कि सड़क की ऊपरी परत इतनी कमजोर है कि गिट्टी-डामर हाथ से ही उखड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क के नीचे की मिट्टी बहने से करीब 10 फीट लम्बाई में हिस्सा धंस गया।

Related Articles

ग्रामीणों के मुताबिक, करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क पहली बारिश का पानी तक नहीं झेल सकी। क्षतिग्रस्त हिस्से से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके पर जांच कराकर सड़क की गुणवत्ता की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि विभाग सड़क धंसने के मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करता है।

Show More
Back to top button