A2Z सभी खबर सभी जिले की

वार्ड 6 से बेबी अग्रवाल मैदान में, पूर्व पंच अनिल पंसारी के मार्गदर्शन में ठोकी चुनावी ताल

समाजसेवी बेबी अग्रवाल बोलीं - जनसेवा धर्म है, वार्ड के हर परिवार का सम्मान और हर समस्या का समाधान ही लक्ष्य

बानसूर नगरपालिका मण्डल के वार्ड नंबर 6 में इस बार चुनावी माहौल पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है। वार्ड की पहचान के तौर पर जानी जाने वाली समाजसेवी और गृहिणी बेबी अग्रवाल ने अपने सघन जनसंपर्क से वार्ड में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है। उनका नारा है हमारा वार्ड हमारा परिवार हमारा दायित्व और इसी भाव के साथ वे एकजुट वार्ड विकसित वार्ड और खुशहाल वार्ड का सपना लेकर जनता के बीच जा रही हैं।

बेबी अग्रवाल की सबसे बड़ी ताकत उनके साथ खड़े उनके पति पूर्व वार्ड पंच एवं समाजसेवी अनिल कुमार पंसारी का अनुभव और मार्गदर्शन है। जिनके नेतृत्व में पहले भी वार्ड में अनेक जनहित के कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं और जनता के हितों के लिए वे सदैव सक्रिय रहे हैं। बेबी अग्रवाल इसी सेवा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

वार्ड के विकास को लेकर उनका विजन बिल्कुल साफ है। वे पूरे वार्ड में अंधेरे को दूर करने के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने, टूटी-फूटी गलियों और सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कराने, नालियों की सफाई और चौड़ीकरण के साथ जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की बात कर रही हैं। इसके साथ ही वार्ड में बच्चों के लिए नए पार्क और खेल सुविधाएं विकसित करना, हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना, कचरा प्रबंधन को दुरुस्त कर नियमित स्वच्छता अभियान चलाना उनके प्रमुख वादों में शामिल है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना और सामुदायिक भवन जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का विकास करना भी उनकी प्राथमिकता में है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का संकल्प लिया है।

बेबी अग्रवाल का कहना है कि उनका संकल्प सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि वार्ड के प्रत्येक परिवार का सम्मान करना और हर समस्या का समाधान करते हुए हर क्षेत्र में निरंतर विकास करना है। उनका मूल मंत्र जनसेवा को धर्म मानना, पारदर्शिता को पहचान बनाना, सहयोग को शक्ति और ईमानदारी को अपनी असली पहचान मानना है। इसी कारण वार्ड की जनता में उनके प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button