

(धनबाद)। जोगता थाना क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा, अनुशासन, भाईचारे और आपसी सौहार्द के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्र के विभिन्न लाइसेंसधारी अखाड़ों एवं ताजिया कमेटियों ने परंपरागत तरीके से अखाड़ा प्रदर्शन और ताजिया जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।जोगता थाना अंतर्गत जोगता मोड़,.ताड़तल्ला, मोडीडीह 7 नंबर, हुसैना मोहल्ला 22/12, भदरीचक, दाउद नगर 22/12, फतेहपुर, भदरीचक तथा हुसैनी अखाड़ा कशीयाटांड़ सहित कुल नौ लाइसेंसधारी अखाड़ों ने अपने-अपने क्षेत्र से आकर्षक ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाला। सभी अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक खेल-कौशल, अनुशासन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी लोगों ने सराहना की।पूरे आयोजन के दौरान *जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार* के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे । पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी। वहीं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने भी विभिन्न स्थलों पर मौजूद रहकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।*थाना प्रभारी ने भी बढ़ाया युवाओं का उत्साह*मोहर्रम आयोजन का एक विशेष आकर्षण जोगता थाना मैदान में देखने को मिला, जहां सभी लाइसेंसधारी अखाड़ों के प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी पवन कुमार ने भी प्रदर्शनकारियों के साथ पारंपरिक लाठी खेल में भाग लेकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उनके इस सहभागिता भाव का उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया। इससे पुलिस-प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय तथा आपसी विश्वास का संदेश गया। थाना प्रभारी ने युवाओं को अनुशासन, खेल भावना और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा भी दी।*इस अवसर पर पुलिस* पदाधिकारियों में पु.अ.नि. राजकुमार महतो,स.अ.नि.सबियल खेत, स.अ.नि.अनवर हुसैन,स.अ.नि. रणधीर कुमार,स.अ.नि.विनोद नारायण सिंहतथा पु.अ.नि.अरुण कुमार प्रमाणिक सहित अन्य पुलिसकर्मी अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते दिखाई दिए।*वहीं दंडाधिकारी के रूप में *परमेश्वर हेम्ब्रम, सुनील कुमार विश्वकर्मा, कार्तिक उरांव, सुधीर कुमार मांझी, सुप्रभात कुमार, सोना मिंज, दुर्गा प्रसाद, गणेश लाल गुप्ता, सुबोध कुमार पांडेय, जनार्दन प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, अनिल मंडल, चंद्र मंडल, पप्पू कुमार दास, नवल किशोर प्रसाद, लक्ष्मण टूटी एवं सिद्धार्थ शंकर सहित अन्य पदाधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।*मोहर्रम को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में शांति समिति के *शकील अहमद, भोला राम, वार्ड 6 के पार्षद प्रतिनिधि सुमित कुमार महतो अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पल्टू, मजहर अंसारी एवं निर्मल बिंदवा देवी सुरेंद्र नोनिया की भूमिका भी सराहनीय रही*। शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।जोगता थाना मैदान में सभी लाइसेंसधारी अखाड़ों ने एकत्र होकर अपने-अपने अखाड़े का प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ कलाकारों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, भाईचारा और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।ताजिया जुलूस के दौरान श्रद्धालु “या अली”, “अल्लाहु अकबर” तथा रसूल-ए-पाक की शान में नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक जोश और आस्था से गूंजते नारों के बीच पूरा जोगता क्षेत्र मोहर्रम की रूहानी फिजा में रंगा नजर आया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पर्व के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
*जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार ने सभी अखाड़ा कमेटियों, शांति समिति के सदस्यों, दंडाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को शांतिपूर्ण मोहर्रम आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आपसी भाईचारा, सहयोग और सामाजिक एकता ही क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है*
Abhishek sriwastva ki riport ✍️

