

ब्रेकिंग न्यूज़
कलवारी – बस्ती
डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में कलवारी पुलिस ने दिखाई फुर्ती और सख्ती
थानाध्यक्ष का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
कलवारी पुलिस ने सीएचसी कुदरहा, गायघाट परिसर से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
ग्राम टेंगरिया राजा में बच्चों के विवाद से शुरू हुआ मामला बड़ों की मारपीट में तब्दील हो गया।
मारपीट में गंभीर रूप से घायल शिवपूजन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
एसओ गजेन्द्र प्रताप सिंह की टीम ने सुबह करीब 8:45 बजे घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड व बांस की लकड़ी बरामद की गई।
मुख्य आरोपी संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।
मालती देवी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप लेकर एक व्यक्ति की जान ले ली, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई से आरोपियों को शीघ्र ही कानून के शिकंजे में ले लिया गया।