A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नदी जीर्णोद्धार के साथ हो रहा अवैध खनन, वीडियो वायरल 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। बुधवार से सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति नदी किनारे खडा ट्रैक्टर में बालू भरवाता दिखाई दे रहा है वायरल वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति तहमद और कुर्ता पहने दाढी रखे नजर आ रहा हैं। वहीं वीडियो वायरल करने वालों का कहना है कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति मदारपुर ग्राम प्रधान अब्दुल्ला मौलाना है। और वह स्वयं चंद्रावल नदी में जीर्णोद्धार के नाम पर बजरा निकाल कर बिकवा रहा है। हालांकि हमारे द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है। फिर भी वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खिया बटोर रहा है और लोग वीडियो को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है उन्होंने खनिज विभाग को लिख दिया है खनिज विभाग द्वारा जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!