A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में कक्षा द्वादश के भैया बहिनों का दीक्षांत समारोह/ आशीर्वाद समारोह आयोजित

डिंडोरी आज दिनांक 31/01/26 दिन शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में कक्षा एकादश के भैया बहिनों द्वारा कक्षा द्वादश के सभी भैया बहिनों का दीक्षांत समारोह/ आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय के विभाग समन्वयक मनोजपुरी गोस्वामी , कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर,विद्यालय के व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत , सह सचिव श्रीमती नरबदिया मरकाम, समिति सदस्य श्रीमती रितुपर्णा बिलैया, राजेन्द्र परमार, संस्था प्रधान देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी , प्रधानाचार्य और समस्त आचार्य दीदी उपस्थित रहे। विद्यालय के व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस विद्यालय से जो भी शिक्षा संस्कार अनुशासन जो कुछ भी सीखने मिला उसका एक अच्छा संदेश महाविद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए समाज कल्याण के कार्य करते हुए एक अच्छे इंसान बने। विभाग समन्वयक ने सभी भैया बहिनों को यह बात कहकर मार्गदर्शन प्रदान किया कि भैया बहिन अभी तक अपने माता पिता के नाम से जाने जाते थे परंतु उन्हें अब अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन और एक बेहतर परिणाम के साथ जाना जाएगा। समिति सदस्य मनोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि परिश्रम करना और अच्छा परिणाम लाना यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। संस्था प्रधान देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि यह आपके विदाई की नहीं आपको कहीं न कहीं जीवनपथ पर हमेशा अग्रसर रहें और अपने अथक परिश्रम से एक अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त करते हुए जिले के साथ अपने माता पिता के साथ विद्यालय का नाम भी रोशन करें। भैया बहिनों ने भी आपने अनुभव साझा किए और भावुक हुए। उन्होंने कक्षा अरुण से द्वादश तक अध्ययन रहते हुए यहां से जो कुछ भी सीखा उसे अपने जीवन में आत्मसात् करने का संकल्प लिया। द्वादश के सभी भैया बहिनों ने विद्यालय को स्मृति चिन्ह स्वरूप दीपक स्टैंड भेंट किया। सभी आचार्य दीदियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आभार प्रदर्शन कक्षा एकादश के भैया द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!