A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेअमेथीअलीगढ़आगराआजमगढ़उत्तर प्रदेशउन्नावकानपुरकानपूरकुशीनगरकौशाम्बीगाज़ियाबादचन्दौलीचित्रकूटझांसीप्रयागराजफर्रुखाबादबदायूँबरेलीबहराइचबाराबंकीमथुरामाऊमेरठश्रावस्ती

अवैध ई-रिक्शों को लेकर UP प्रशासन सख्त, लापरवाही के चलते 20 जिलों को भेजा गया नोटिस……..!!

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़

अवैध ई-रिक्शों को लेकर UP प्रशासन सख्त, लापरवाही के चलते 20 जिलों को भेजा गया नोटिस……..।।

कुछ दिनों से अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ बरती जा रही सख्ती पर उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग की तरफ से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की प्रगति को लेकर परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समीक्षा की। इसमें प्रदर्शन के आधार पर जिलेवार सूची भी बनाई गई। सूची में खराब प्रदर्शन करने वाले 20 जिलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

इन जिलों का रहा बेहतर प्रदर्शन-

अभियान के 16वें दिन परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने इसकी समीक्षा की, जिसमें जिलों के अभियान में प्रदर्शन के आधार पर सूची तैयार की गई थी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में बरेली, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, फिरोजाबाद, बाराबंकी, एटा, कानपुर देहात, बहराइच, चंदौली, संत रविदास नगर, चित्रकूट, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, गाजीपुर व हमीरपुर शामिल हैं।

Related Articles

इन जिलों को मिला नोटिस-

कुछ जिलों में अभियान की रफ्तार उम्मीद से धीमी पाई गई। ऐसे 20 जिलों को चिह्नित किया गया। अमरोहा, कासगंज, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, इटावा, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, श्रावस्ती, झांसी, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, महराजगंज, देवरिया, हाथरस व ललितपुर के परिवहन अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!