A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के द्वारा नानपुर प्रखंड के विभिन्न सेंसिटिव मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

संबंधित मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत शौचालय ,शेड ,रैंप इत्यादि से संबंधित व्यवस्थाएं का जायजा लिया

सीतामढ़ी

लोकसभा आम निर्वाचन –2024 स्वच्छ ,निष्पक्ष भय मुक्त पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर संबंधित सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें।

इस क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के द्वारा नानपुर प्रखंड के विभिन्न सेंसिटिव मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय कन्या पूर्वी भाग एवं पश्चिमी भाग, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोइली बाजार, राजकीय मध्य विद्यालय कोयली बाजार ,राजकीय मध्य विद्यालय मोहिनी उत्तरी एवं दक्षिणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकरौली उत्तरी एवं दक्षिणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौरीचट्टी उत्तरी एवं दक्षिणी से संबंधित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा दिए गए। संबंधित मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत शौचालय ,शेड ,रैंप इत्यादि से संबंधित व्यवस्थाएं का जायजा लिया ।संबंधित मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता एवं अति संवेदनशीलता सहित मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से आवश्यक महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि *लोकसभा आम निर्वाचन –2024 के तहत सभी चुनावी प्रक्रियाओं को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है*। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुपरी भी मौजूद थे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!