

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । गुरुवार की रात आए भयंकर तूफान की चपेट में आकर उखड़कर सड़कों पर गिरे भारी भरकम पेड़ों के कारण आधा दर्जन संपर्क मार्ग ठप पड़े हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं।मिली जानकारी के अनुसार तूफान के कारण बिदोखर रोहारी मार्ग में आम का विशाल वृक्ष उखड़कर गिर जाने से यह मार्ग ठप है। इसी तरह पाटनपुर बिदोखर मार्ग, नदेहरा बिदोखर मार्ग, बंडा बिदोखर मार्ग, पलरा बिदोखर मार्ग, बांकी पलरा मार्ग, नदेहरा मवई जार मार्ग, बांकी ललपुरा मार्ग, कलौली जार मवई जार संपर्क मार्ग पेड़ों के पड़े होने से ठप हैं। इससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों पर आम, नीम, महुआ, बबूल आदि के भारी भरकम पेड़ों के गिरने से आवागमन ठप हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।