A2Z सभी खबर सभी जिले की

*बाघमारा थाना परिसर में मुहर्रम हेतु थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।*

#शान्ति समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तोपचांची सर्किल इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो हुए उपस्थित।#

धनबाद/बाघमारा:-बाघमारा अनुमंडल के अंतर्गत बाघमारा थाना में आज दिनांक 21/06/2026 दिन रविवार को थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक थाना प्रभारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।।

#बतौर मुख्य अतिथि *तोपचांची सर्किल इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा* की सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह ना फैलाएं इसके अलावा डीजे एवं अश्लील गीतों पर पूर्ण रूप से पाबंदी हैं, किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर सख्ती से कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

*थाना प्रभारी अजीत कुमार ने* कहा की जहां-जहां मुहर्रम से सम्बन्धित कार्यक्रम होंगे तथा ताजिया निकालें जाएंगे कमिटी के सदस्यों की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही होती हैं की यथासंभव क्षेत्र में शान्ति सुव्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं ,परन्तु यदि किसी भी तरह का किसी भी समुदाय द्वारा अशान्ति फैलाने की प्रयास कर रहा हो या फिर किन्हीं को संदेह की आशंका हो तो अविलम्ब पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा बाघमारा पुलिस शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु क्षेत्र में पुलिस भ्रमणशील रहेंगे।।।

Related Articles

शांति समिति की बैठक के इस मौके पर मुख्य रूप से अखाड़ा समिति के सदस्य एवं लाइसेंसधारी के साथ दर्जनों ग्रामीण तथा बाघमारा थाना प्रभारी सहित बाघमारा थाना के सभी पुलिसकर्मी सदस्य उपस्थित रहें।

अभिषेक की रिपोर्ट✍️ अखंड भारत से

Show More
Back to top button