A2Z सभी खबर सभी जिले की

*करनैलगंज: कोतवाली के बगल का रास्ता बना दलदल, नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल*

*करनैलगंज / गोण्डा।* नगर पालिका परिषद करनैलगंज के विकास की हकीकत देखनी हो तो तहसील मुख्यालय स्थित कोतवाली के बगल वाले रास्ते से गुजर कर देखिए। यह रास्ता नहीं, कीचड़ और जलभराव का दलदल बन चुका है।

हल्की बारिश में यह मार्ग कीचड़युक्त हो जाता है और तेज बारिश में तालाब में तब्दील हो जाता है। पैदल चलना तक मुश्किल है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले *छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों* को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

*हादसों को न्योता दे रहा रास्ता*
जलभराव में अंदाजा न लगने से बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग चोटिल हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कुंभकर्णी नींद में है।

Related Articles

नगर पालिका विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, पर तहसील और कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों के बगल की तस्वीरें हकीकत बयां कर रही हैं।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी गोण्डा और अधिशासी अधिकारी से रास्ते के निर्माण और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी करनैलगंज से संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Show More
Back to top button