मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

9 अगस्त को गूंजेगा आदिवासी संस्कृति का गौरव

9 अगस्त को गूंजेगा आदिवासी संस्कृति का गौरव
WhatsApp Facebook


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। आदिवासी समाज के संरक्षण और संवर्धन हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त 2026, रविवार को किया गया है। जयस एवं आदिवासी समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण, धार रोड पर सुबह 11 बजे से होगा। आयोजन में क्षेत्र के आदिवासी समाजजन अपनी पारंपरिक संस्कृति और लोक कला का जीवंत प्रदर्शन करेंगे। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, रीति-रिवाज एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजन के माध्यम से आदिवासी समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

*संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश* आयोजक समिति के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण दिन है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज की सदियों पुरानी परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा प्रकृति के साथ आदिवासी समाज के पारंपरिक जुड़ाव को बनाए रखने का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि आधुनिक दौर में अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

*समाजजनों में उत्साह, अधिक से अधिक सहभागिता की अपील* विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर क्षेत्र के समाजजनों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी आदिवासी परिवारों एवं समाजजनों से अपील की है कि वे अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक स्वरूप के साथ अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और आदिवासी संस्कृति के इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।