मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :नीलगाय से आटो की टक्कर, चार घायल, दो रेफर

हमीरपुर :नीलगाय से आटो की टक्कर, चार घायल, दो रेफर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक सीएनजी ऑटो के नीलगाय से टकराकर पलट जाने से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।शुक्रवार दोपाहर कस्बे के बड़े चौराहा से सवारियां लेकर एक सीएनजी ऑटो कबरई की ओर जा रहा था। मवैया गांव के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। चालक के संभलने से पहले ही ऑटो नीलगाय से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए।घायलों में इमिलिया गांव निवासी 70 वर्षीय कारे लाल अपनी पुत्री आशा (35) व छिरका गांव निवासी शिवकुमार (30) पुत्र शिवप्रसाद तथा सुमेरपुर निवासी ज्योति (32) पत्नी कप्तान सिंह ऑटो में सवार घायल हो गए lजिन्हें राहगीरों की मदद से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया l जहां कारे लाल और ज्योति की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मवइया निवासी आशीष कुमार कहना है कि एनएच-34 पर आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों और पशुओं की आवाजाही के कारण यह मार्ग हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की गई है।